डाबर तथा बनजेमारी कोयला खदानों को बचाने के लिए एजेंट का करना होगा तबादला
सालानपुर । डाबर तथा बनजेमारी कोयला खदानों को बचाने के लिए अब सालनपुर एरिया ऑफिस के सामने एटक के श्रमिक संगठन द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया। उनकी मांग है कि तुरंत डाबर और बनजेमारी कोयला खदान के एजेंट दिनेश प्रसाद का तबादला करना होगा। श्रमिक संगठन के नेता दिनेश लाल ने आरोप लगाया कि दिनेश प्रसाद के नेतृत्व में डाबर कोयला खदान में कोयले के साथ पत्थर के मिलावट की जा रही है। इसके अलावा उन्होंने दिनेश प्रसाद पर श्रमिकों के साथ दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया।
इनका कहना है कि कई बार जनरल मैनेजर से दिनेश प्रसाद के तबादले के लिए कहा गया है। लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। इसलिए आज श्रमिकों के साथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड के सालानपुर एरिया ऑफिस के सामने विरोध प्रदर्शन किया गया। दिनेश लाल ने बताया कि उनकी एक ही मांग है कि डाबर और बनजेमारी कोयला खदानों को अगर बचाना है तो तुरंत यहां के एजेंट दिनेश प्रसाद का तबादला करना होगा।












