Recent Posts

Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

मशहूर बैंड यूफोरिया के डॉक्टर पलाश सेन शनिवार निघा के एक होटल में अपना दिखाएंगे प्रदर्शन

आसनसोल । मशहूर बैंड यूफोरिया के डॉक्टर पलाश सेन शुक्रवार आसनसोल पहुंचे और उन्होंने यहां एक संवाददाता सम्मेलन किया। आपको बता दें कि कल वह आसनसोल के निघा इलाके में एक होटल में प्रदर्शन करेंगे। इसी को लेकर आज डॉक्टर पलाश सेन ने संवाददाता सम्मेलन किया। उन्होंने कहा कि यूफोरिया बैंड को बने हुए 27 साल हो गए हैं और जिस तरह से उन्हें पूरे देश और दुनिया के लोगों का प्यार मिला है। उसे वह अभिभूत है। उन्होंने कहा कि यूफोरिया बैंड का हमेशा से यह प्रयास रहा है कि वह लोगों को खुशियां प्रदान करें और संगीत की एक ऐसी विधा लोगों के सामने पेश करें, जिसे लोगों ने पहले कभी नहीं सुना होगा। इसी को ध्यान में रखते हुए यूफोरिया ने गाने बनाए हैं और उन्हें बहुत खुशी है कि लोगों ने उनकी कोशिश को सराहा है। उन्होंने कहा कि कल वह आसनसोल में पहली बार अपनी प्रस्तुति पेश करेंगे और उनको उम्मीद है कि आसनसोल के लोगों का प्यार भी उन्हें उतना ही मिलेगा जितना और जगह पर मिलने आया है। उन्होंने कहा कि वह चाहते हैं कि आसनसोल में वह भविष्य में भी आए और इसी तरह से लोगों का मनोरंजन करें। आपको बता दें कि डॉक्टर पलाश सेन का यह प्रदर्शन राउंड टेबल संस्था द्वारा करवाया जा रहा है। कल इस प्रदर्शन से जो भी टिकट की धनराशि आएगी। उसको समाज सेवा के कार्यों में लगाया जाएगा।

 

       

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *