अंग सोशल वेलफेयर फाउंडेशन के वार्षिक मिलन समारोह में आपसी भाईचारे पर जोर
बर्नपुर(भरत पासवान)। सेल आईएसपी के अंग प्रदेश निवासी कर्मचारियों की सामाजिक संस्था अंग सोशल वेलफेयर फाउंडेशन की ओर से वार्षिक मिलन समारोह के साथ लिट्टी चोखा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में संस्था के पदाधिकारियों के साथ काफी संख्या में सदस्यों ने शामिल होकर आपसी भाईचारे को मजबूत करने पर जोर दिया। इस दौरान सदस्यों ने लिट्टी चोखा का स्वाद लेने के साथ अपने प्रदेश की संस्कृति को संजोए रखने पर बल दिया। साथ ही सदस्यों ने इस अवसर पर संस्था के नववर्ष का कैलेंडर भी जारी किया। संस्था के वरिष्ठ सदस्य शशि कुमार ने बताया कि संस्था द्वारा वार्षिकोत्सव कर लिट्टी चोखा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वर्ष 2022 में संस्था की स्थापना की गई थी। संस्था द्वारा अंग प्रदेश निवासी नए कर्मियों को शामिल किया गया है। अभी और संस्था का विस्तार होगा। उन्होंने बताया कि कई सामाजिक कार्य करने के साथ आगामी दिनों में ठंड से ठिठुरते जरूरतमंद लोगों को कंबल प्रदान किया जाएगा। कार्यक्रम में संस्था के अध्यक्ष परितोष चौधरी, महासचिव रमेश कुमार, कोषाध्यक्ष विक्रम कुमार, उपाध्यक्ष आशुतोष राज, सहायक सचिव नीतीश कुमार, मीडिया प्रभारी भागवत कुमार, आशीष कुमार , विजय राघव, अनिल शाह , रोहन यादव, संजीव रंजन, शशि कुमार, राजीव रंजन, कुमोद कुमार, राजीव रंजन, टुनटुन बरनवाल, शार्दुल कुमार, राजीव कुमार, धर्मवीर कुमार,प्रेम शंकर यादव, शंभू सिंह, विवेक सागर, ओमप्रकाश पासवान, चंदन कुमार, निरंजन श्रीवास्तव, आनंद कुमार, रणवीर कुमार, सूरज कुमार, रतनदेव पासवान, सुमन दास, राजकुमार, मनीष प्रभात, अशोक पासवान, यादित कुमार,अभिषेक सुमन, अशोक पाल, अभिषेक कुमार, सीतेश पाल आदि उपस्थित थे।













