2026 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस अकेले लड़ेगी
दुर्गापुर । पश्चिम बंगाल आए पश्चिम बंगाल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष शुभंकर सरकार, पश्चिम बंगाल एआईसीसी ऑब्जर्वर गुलाम अहमद मीर ने सिटी सेंटर, परबोन, पेक्सागृह, दुर्गापुर में पश्चिम बर्दवान जिले के प्रमुख कांग्रेस और इंटक नेताओं के साथ मीटिंग की और कांग्रेस को आने वाले 2026 के विधानसभा चुनाव अकेले लड़ने का मैसेज दिया और पश्चिम बर्दवान जिले में कांग्रेस संगठन को मजबूत करने के लिए, इंडस्ट्रियल शहर दुर्गापुर और आसनसोल में इंटक को अहमियत देने और मिलकर संगठित तरीके से लड़ने का मैसेज दिया। 
बैठक में प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष तरुण रॉय, पश्चिम बर्दवान जिला इंटक के अध्यक्ष सुभाष साहा, प्रदेश कांग्रेस के सचिव प्रोसेनजीत पैतुंडी, हिंदुस्तान स्टील वर्कर्स यूनियन के संयुक्त संयोजक रजत दीक्षित, दुर्गापुर पश्चिम विधानसभा इंटक के अध्यक्ष रबिन चटर्जी, एलॉय स्टील वर्कर्स यूनियन के कार्यकारी अध्यक्ष मणिलाल सिन्हा, राज्य युवा कांग्रेस के सचिव अनुपम साईं के साथ छात्र परिषद, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, इंटक, सेवा दल, कानूनी सेल, अल्पसंख्यक सेल, एससी एसटी ओबीसी सेल के नेता शामिल हुए।













