नई बस्ती होम लोग सीजन 2 क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ
बर्नपुर(भरत पासवान)। रहमत नगर के नई बस्ती स्थित ग्राउंड में गुरुवार को समाजसेवी सैयद इकबाल एवं सैयद निहाल के नेतृत्व में नई बस्ती होम लोग सीजन 2 क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। क्रिकेट टूर्नामेंट के उद्घाटन समारोह में अतिथियों में बोरो चेयरमैन डॉक्टर देवाशीष सरकार, फिरोज खान एफके, जलाल खान, मोहम्मद खालिद, वरशीद खान आदि उपस्थित थे। इस दौरान सैयद इकबाल ने पुष्पगुच्छ देकर एवं उत्तरीय प्रदान कर सम्मानित किया।
उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए बोरो चेयरमैन डॉक्टर देवाशीष सरकार ने आयोजन कमेटी की सराहना करते हुए इस टूर्नामेंट की सफलता की कामना की। वहीं सैयद इकबाल ने बताया कि स्थानीय खिलाड़ियों के खेल को निखारने के साथ उन्हें प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से इस टूर्नामेंट का आयोजन किया गया है। वहीं टूर्नामेंट का पहला मैच केएनसीसी तथा ईदगाह एकादश के बीच खेला गया। सैयद इकबाल एवं डॉक्टर देवाशीष सरकार ने बल्लेबाजी कर इस टूर्नामेंट का शुभारंभ किया। इस टूर्नामेंट में आस पास इलाके के कुल 16 टीमें हिस्सा ले रही हैं।














