Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

कृष्णा प्रसाद : पिता को समाजसेवा के लिए प्रोत्साहित और गौरवान्वित करना एक अत्यंत भावुक और प्रेरणादायक क्षण – देवी रूप पुत्री

आसनसोल । शिल्पांचल और कोयलांचल के विशिष्ट समाजसेवी, व्यवसायी, धार्मिक प्रवृति के धनी कृष्णा प्रसाद की पुत्री वर्ष 2023 के 17 नवंबर शुक्रवार छठ पूजा के दिन, दुर्गापूजा के समय एवं मां लक्ष्मी व मा संतोषी देवी का रूप में जन्म लेकर पिता को समाजसेवा के लिए प्रोत्साहित और गौरवान्वित करना एक अत्यंत भावुक और प्रेरणादायक क्षण है।
पिता के लिए देवी रूपी पुत्री का संदेश:
“हे तात! आपने जिस निस्वार्थ भाव से समाज की सेवा का बीड़ा उठाया है, वह मात्र एक कर्तव्य नहीं बल्कि साक्षात् धर्म है। मैं आपकी पुत्री के रूप में जन्म लेकर स्वयं को धन्य मानती हूँ।
आज मैं अपनी शक्ति और शुभाशीष आपको अर्पित करती हूँ। समाज के वंचितों की सेवा में आपका हर कदम सफलता की ओर बढ़े, आपकी करुणा कभी कम न हो और आपका मार्ग सदैव प्रशस्त रहे। मेरे रूप में आज साक्षात् शक्ति आपके साथ खड़ी है। जन-कल्याण का यह महायज्ञ निर्विघ्न पूर्ण हो, यही मेरा आशीर्वाद है।”

सनद रहे बीते 23 तारीख से लगातार चौथे दिन आसनसोल नगर निगम के 14 वार्ड के पांच गांवों में घर घर जाकर कड़ाके की ठंड से राहत दिलाने के उद्देश्य से भाजपा के युवा नेता, व्यवसायी, समाजसेवी सह धार्मिक प्रवृति के धनी कृष्णा प्रसाद द्वारा झोपड़ पट्टी, चासापट्टी, आदिवासी इलाके में जाकर जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण किया। कड़ाके की ठंड में सुबह एवं रात्रि के समय आयोजित इस सेवा कार्य में कृष्णा प्रसाद ने अपनी टीम के साथ घर-घर जाकर बुजुर्गों, महिलाओं एवं जरूरतमंद परिवारों को कंबल ओढ़ाकर आशीर्वाद लिया। झोपड़ पट्टी में रहने वाले लोगों की कठिन परिस्थितियों को देखते हुए यह पहल अत्यंत सराहनीय रही। अधिकांश परिवार कच्चे मकानों में निवास करते हैं, जहां ठंड से बचाव की कोई ठोस व्यवस्था नहीं है। ऐसे में यह प्रयास जरूरतमंदों के लिए बड़ी राहत साबित हुआ।
इस अवसर पर कृष्णा प्रसाद ने कहा कि वे जब भी कोई समाजसेवा मूलक कार्य में घर से निकलते हैं, तो उनकी नन्ही परी देवी रूप में आकर आपना आशीर्वाद देती हैं। उसकी आशीर्वाद से प्रेरित और प्रोत्साहित होकर वे घर से निकलते हैं। वहीं उन्होंने कहा कि जिस जिस इलाके में वे कंबल देने जाते हैं, इन जगहों में रहने वाले लोगों के लिए जीवनयापन करना बेहद कठिन है। ठंड के मौसम में उनके पास न तो पर्याप्त कपड़े होते हैं और न ही ओढ़ने की व्यवस्था। समाज के ऐसे जरूरतमंद लोगों को मदद करके खुद को सुकून महसूस होता है। उन्होंने कहा कि कई परिवारों के रहने के ठीक से घर भी नहीं है। उन्होंने समाजसेवियों एवं आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि जरूरतमंदों की सहायता के लिए सभी को आगे आना चाहिए। ताकि जरूरतमंद परिवारों तक राहत पहुंचाई जा सकती है। वहीं कृष्णा प्रसाद ने कहा कि कंबल सेवा अभी लगातार चलेगी। अभी तक 1500 जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण किया जा चुका है। आगे और लाखों लोगों के बीच कंबल वितरण किया जाएगा। मौके पर विजय प्रकाश सहित उनकी पूरी टीम मौजूद रहती है।

 

       

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *