300 कंबल और 600 जरूरतमंदों के बीच बांटा गया कंबल और शीत वस्त्र
आसनसोल । आसनसोल के एसबी गोराई रोड स्थित पार्वती हॉल में रोटरी क्लब ऑफ आसनसोल ग्रेटर तथा आसनसोल चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंड्रस्टीज की तरफ से कंबल तथा शीत वस्त्र बांटा गया। इस मौके पर राज्य के कानून सह श्रम मंत्री मलय घटक, आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी, रोटरी क्लब ऑफ आसनसोल ग्रेटर के अध्यक्ष सचिन राय, सेक्रेटरी विश्वरंजन दासगुप्ता, मीता राय, आसनसोल चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंड्रस्टीज के सतपाल सिंह किर पिंकी, पार्षद उदय राय, दीपक रुद्र, विमल मिहरिया सहित तमाम विशिष्ट अतिथि उपस्थित थे। इस मौके पर मंत्री मलय घटक ने कहा कि जिस तरह से आज इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इसके लिए रोटरी क्लब ऑफ आसनसोल ग्रेटर और आसनसोल चैंबर आफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज की जितनी तारीफ की जाए कम है।
उन्होंने कहा कि राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी लगातार लोगों के हित में काम कर रही हैं। लगभग 100 के आसपास जनकल्याणकारी परियोजनाएं चलाई जा रही हैं। लेकिन फिर भी कुछ कमी अगर रह जाती है तो इस तरह की संस्थाओं द्वारा उसे पूरा किया जाता है जो सराहनीय है। वहीं सचिन राय ने कहा कि रोटरी क्लब ऑफ आसनसोल ग्रेटर हमेशा इस तरह के सामाजिक कार्य करता रहता है। आज आसनसोल चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंड्रस्टीज के सहयोग से कम्बल तथा शीत वस्त्र वितरित किया गया।
उन्होंने कहा कि रोटरी क्लब ऑफ आसनसोल ग्रेटर का एक ही लक्ष्य है और वह है मानव सेवा। सचिन राय ने कहा कि आसनसोल चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंड्रस्टीज के सहयोग से आज यह कार्यक्रम कर के उनको काफी खुशी मिल रही है। वहीं अमरनाथ चटर्जी ने कहा कि जिस तरह से रोटरी क्लब ऑफ आसनसोल ग्रेटर तथा आसनसोल चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के सहयोग से यह कार्य किया जा रहा है उसकी जितनी तारीफ की जाए वह कम है। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने भी लोगों की सेवा को ही सर्वश्रेष्ठ सेवा बताया था और उन्हें खुशी है कि रोटरी क्लब ऑफ आसनसोल ग्रेटर तथा आसनसोल चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंड्रस्टीज स्वामी विवेकानंद के आदर्शों को सामने रखकर यह कार्य कर रहे हैं। आज के कार्यक्रम के दौरान कुल 300 जरूरतमंद लोगों को कंबल तथा 600 के आसपास लोगों को शीत वस्त्र बांटा गया।













