Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

राधानगर क्रिकेट अकादमी ने शांतिदेवी क्रिकेट अकादमी को 7 विकेट से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया

आसनसोल । आसनसोल स्टेडियम में आसनसोल सब डिविजनल स्पोर्ट्स एसोसिएशन की ओर से आयोजित देवाशीष घटक मेमोरियल अंडर 13 क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन शनिवार को हुआ। फाइनल मैच शांतिदेवी क्रिकेट अकादमी और राधानगर क्रिकेट अकादमी के बीच खेला गया। शांतिदेवी क्रिकेट अकादमी 10 विवेट गंवाकर 83 रन बनाया। वहीं राधानगर क्रिकेट अकादमी 3 विकेट गंवाकर 86 रन बनाकर 7 विकेट से जीत कर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।   मौके पर राज्य के कानून सह श्रम मंत्री मलय घटक, पश्चिम बर्दवान जिला अधिकारी एस पोन्नम्बलम, अनुमंडलाधिकारी विश्वजीत भट्टाचार्य, आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी, उपमेयर अभिजीत घटक  उपस्थिति में पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न हुआ। एमएमआईसी गुरुदास चटर्जी, पार्षद मौसमी बोस, एएसएसए के उपाध्यक्ष दीपक रुद्र, हरिनारायण मिश्रा, सचिन रॉय, श्यामल मुखर्जी, अंबिका मुखोपाध्याय, पवन गुटगुटिया, बालगोविंद मुकीम, सुभ्रनारायण गोराई, स्वपन दास, सोमेश्वर दां, पीडब्ल्यूए के सचिव, श्यामनंदन प्रसाद और एएसएसए के सभी सदस्य उपस्थित थे। मौके पर किट्टू दत्ता ने  मैं भाग लेने वाली सभी टीमों, अंपायर्स फोरम के मैच अधिकारियों अनिल सिंह, महासचिव डीएसए, ई. रेलवे,  राजेश पटेल, महासचिव बीसीसी,  स्वपन मोइत्रा को उनके हार्दिक सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। हरण, सुरेश सिंह, बिशाल, संजीत और महेश हेला को उनकी संपूर्ण भागीदारी के लिए विशेष धन्यवाद। अंत में इस टूर्नामेंट की शुरुआत से अंत तक मेरे साथ रहने के लिए प्रितोम रे, आशीष लाल और मंजीत को धन्यवाद दिया। मैच का संचालन सलीम अख्तर और अरुण कर्मकार ने किया। सीरीज का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी अंश श्रीवास्तव बना। वहीं सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज रेहान अंसारी को घोषित किया गया।

 

       

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *