वदना पर्व : कृष्णा प्रसाद ने आदिवासी महिलाओं को बांटी साड़ियाँ, जमीन पर बैठकर आदिवासी परिवार के साथ किया भोजन
जामुरिया । वदना पर्व के मद्देनजर सोमवार आदिवासी समाज के प्रति सम्मान और सेवा भाव प्रकट करते हुए विशिष्ट समाजसेवी, व्यवसायी, धार्मिक प्रवृति के धनी सह भाजपा युवा नेता कृष्णा प्रसाद ने एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान उन्होंने अपनी टीम के साथ जमुरिया विधानसभा क्षेत्र की जरूरतमंद आदिवासी इलाकों में उनके घर घर जाकर महिलाओं के बीच साड़ियों का वितरण किया।
साड़ी वितरण के पश्चात, सामाजिक समरसता की एक अनूठी मिसाल पेश करते हुए कृष्णा प्रसाद अपनी टीम के साथ जामुरिया के वार्ड नंबर 6 स्थित बेनाली के बागान पा स्थित एक स्थानीय आदिवासी महिला सुकुरमनी माजियाइन के घर पहुंचे।
वहाँ उन्होंने सादगी के साथ जमीन पर बैठकर परिवार द्वारा प्रेमपूर्वक बनाया गया पारंपरिक भोजन ग्रहण किया। इस अवसर पर कृष्णा प्रसाद ने कहा, “वदना पर्व हमें दूसरों के दुखों को समझने और आपसी प्रेम बढ़ाने की प्रेरणा देता है। आज इन माताओं-बहनों के बीच आकर और उनके घर का अन्न ग्रहण कर मुझे जो आत्मीय सुख मिला है, वह शब्दों से परे है। हमारा लक्ष्य केवल सहायता करना नहीं, बल्कि समाज के हर वर्ग के साथ जुड़कर एक परिवार की तरह रहना है।”

आदिवासी परिवार ने भी कृष्णा प्रसाद और उनकी टीम का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया। इस आत्मीय पहल की स्थानीय लोगों और आदिवासी समाज द्वारा काफी सराहना की जा रही है। कार्यक्रम में विजय प्रकाश सहित उनकी टीम के सदस्य और स्थानीय गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।













