सालानपुर के एक ग्लास फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग
सालानपुर । बालाजी ग्लास फैक्ट्री के गोदाम में भीषण आग लग गई। सलानपुर थाना के देंदुआ क्षेत्र में यह घटना हुई। सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पुलिस और दमकल की टीम पहुंची। सोमवार दोपहर अचानक उस कारखाना के गोदाम में आग लग गई। दमकल की टीम ने एक घंटे की कोशिश के बाद आग पर काबू पाया। दमकल की तरफ से यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है की आखिर आग लगी कैसे। हालांकि कारखाना प्रबंधन का दावा है कि शॉर्ट सर्किट के कारण यह आग लगी। कारखाना में रखे कट्टों में आग लगी। कारखाना प्रबंधन का अनुमान है कि लगभग एक करोड़ रुपया से अधिक का नुकसान हुआ है।













