Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

चंद्रचूड़ मंदिर और बराकर के गौरांग मंदिर में सोमनाथ के ज्योतिर्लिंग का कराया जाएगा दर्शन 16 को

आसनसोल । आर्ट ऑफ़ लिविंग की तरफ से मंगलवार आसनसोल के रवींद्र भवन के पास कॉफी हाउस में एक संवाददाता सम्मेलन का आयोजन किया गया। यहां पर आर्ट ऑफ लिविंग की तरफ से संस्था के सदस्य मनीष कुमार लाल ने बताया कि आगामी 16 जनवरी को चंद्रचूड़ मंदिर और बराकर के गौरांग मंदिर में सोमनाथ के ज्योतिर्लिंग का दर्शन कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि चंद्रचूड़ मंदिर में सुबह 9 बजे से दोपहर 12 तक और बराकर के गौरांग मंदिर में दोपहर 1 से 4 बजे तक इसका दर्शन कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस ज्योतिर्लिंग की विशेषता यह है कि आज से 1000 साल पहले सोमनाथ ज्योतिर्लिंग को मोहम्मद गजनबी के हमले में खंडित कर दिया गया था। इसके उपरांत पिछले 1000 वर्षों में उन अवशेषों को धीरे-धीरे इकट्ठा कर गुप्त रूप से पूजा की जा रही थी। लेकिन अब उन्हें प्रकट किया जा रहा है और आम लोगों के लिए सामने लाया जा रहा है। ताकि आम लोग भी सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर सकें।

 

       

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *