रानीगंज में 5 दिनों का आर्टिफिशियल लिंब्स कैंप शुरू, 150 लोगों को मिलेगा लाभ
रानीगंज । नंदलाल जालान फाउंडेशन और दुर्गापुर के साहस एनजीओ के संयुक्त तत्वावधान में 5 दिनों का आर्टिफिशियल लिंब्स कैंप शुरू हुआ। इस कैंप में कोलकाता की महावीर सेवा सदन के सदस्यों ने तकनीकी सहयोग दिया है। प्रोजेक्ट चेयरमैन अरुण भारतीया ने बताया कि प्रतिदिन 30 लोगों को कृत्रिम हाथ और पैर दिए जाएंगे। कैंप में आने वाले लोगों के रहने और खाने का निशुल्क इंतजाम किया गया है। उन्होंने कहा कि रानीगंज ही नहीं बल्कि अन्य जीरो यहां तक की अन्य राज्यों से भी लोग आ रहे हैं और उन्होंने पंजीकरण करवाया है। उन्होंने कहा कि नंदलाल जालान फाउंडेशन तथा दुर्गापुर की एनजीओ साहस के संयुक्त प्रयास से और महावीर सेवा सदन के तकनीकी सहयोग से यह कैंप लगाया जा रहा है।
इतना ही नहीं इस कैंप में जो लोग कृत्रिम अंग लेने के लिए आएंगे। उनके और उनके साथ आने वाले लोगों के रहने खाने का भी निशुल्क इंतजाम किया जा रहा है।वहीं समाजसेवी सह उद्योगपति आरपी खेतान ने कहा कि आज से 5 दिनों तक यहां पर यह कैंप लगेगा। जहां पर लोगों को कृत्रिम अंग दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि वैसे तो 150 लोगों का लक्ष्य रखा गया है। लेकिन अगर यह बढ़ भी जाए तो भी कोई फिक्र की बात नहीं है। बड़े हुए लोगों के लिए भी अलग से कृत्रिम अंगों का इंतजाम हो जाएगा। उन्होंने कहा कि नंदलाल जालान फाउंडेशन और साहस के संयुक्त प्रयास से तथा महावीर सेवा सदन के तकनीकी सहयोग से इस कार्यक्रम को किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज से कार्यक्रम की शुरुआत हुई जो अगले पांच दिनों तक चलेगी और यहां पर जो भी लोग आएंगे उनके निशुल्क रहने खाने का भी इंतजाम किया गया है। अरुण भारतीया ने कहा के इस कैंप से व्हीलचेयर तो प्रदान नहीं किया जा रहा है। लेकिन जिनको व्हीलचेयर की आवश्यकता है। वह आरपी खेतान को आवेदन कर सकते हैं। उनके लिए यथा समय पर व्हील चेयर का इंतजाम किया जाएगा। वहीं समाजसेवी और इस पूरे कार्यक्रम के साथ जुड़े हुए। उन्होंने बताया कि आज के इस उद्घाटन समारोह के दौरान विवेकानंद सेवा केंद्र के सुब्रतानंद जी महाराज दुर्गापुर एयरपोर्ट के डायरेक्टर कैलाश मंडल, रानीगंज सिटीजंस फोरम के अध्यक्ष गौतम घटक, साहस संस्था की तरफ से शंभू जाजोदिया और मधुमिता जाजोदिया, डॉ साब्रा खातून सहित तमाम विशिष्ट लोग उपस्थित थे।













