उन्नयनेर पांचाली अभियान कर गिनाई ममता सरकार की उपलब्धियां
बर्नपुर(भरत पासवान)। सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस द्वारा अब वार्ड स्तर पर उन्नयनेर पांचाली अभियान कर लोगों को राज्य सरकार की उपलब्धियां से अवगत करा रहे हैं। वहीं इस क्रम में गुरुवार को आसनसोल नगर निगम के वार्ड संख्या 96 अंतर्गत श्यामडीह स्थित शिव मंदिर प्रांगण
में स्थानीय पार्षद अक्षय घोष के नेतृत्व में उन्नयनेर पांचाली अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में उपस्थित तृणमूल नेताओं को सम्मानित किया गया। इस दौरान उपस्थित बोरो चेयरमैन डॉक्टर देवाशीष सरकार, तृणमूल जिला महासचिव अनूप माझी, तृणमूल माइनॉरिटी सेल के जिलाध्यक्ष एस एम हसन, तृणमूल आसनसोल ग्रामीण ब्लॉक के उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह, पार्षद सोना गुप्ता, महिला कमेटी की समाप्ति पांजा सहित अन्य स्थानीय तृणमूल कर्मी मौजूद थे।
कार्यक्रम का संचालन करते हुए अनूप माझी ने कहा कि ममता बनर्जी की सरकार जाति भेदभाव से ऊपर उठकर जनता के हित को प्राथमिकता देती है। मां, माटी, मानुष की सरकार जन्म से लेकर मृत्यु तक जनता के साथ है। महिला सशक्तिकरण, युवा, कन्या के लिए कई योजनाएं हैं। इस दौरान स्थानीय पार्षद अक्षय घोष ने लोगों से तृणमूल कांग्रेस का समर्थन कर विकास कार्यों में सहयोग करने की अपील की। इस मौके पर श्यामडीह शिव मंदिर प्रांगण में सभा के पश्चात एक रैली निकाली गई, जो श्यामडीह, केरातडीह इलाके की परिक्रमा की। इसके पश्चात रिवर साइड के हॉस्टल मोड़ समक्ष पथ सभा का भी आयोजन किया गया।













