Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

आसनसोल पुस्तक मेले में साफ सफाई को लेकर जागरूकता शिविर का आयोजन

आसनसोल । आसनसोल के फॉलो मैदान में शुक्रवार से पुस्तक मेले की शुरुआत हुई। पुस्तक मेले के दौरान ही आसनसोल नगर निगम द्वारा साफ सफाई को लेकर एक जागरूकता शिविर भी लगाया गया। इस अवसर पर आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी, एमएमआईसी मानस दास और आसनसोल नगर निगम के सैनिटेशन डिपार्टमेंट के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। अमरनाथ चटर्जी ने कहा कि पुस्तक मेले में बड़ी संख्या में लोग आते हैं, उनके सामने साफ सफाई को लेकर जागरूकता फैलाने के लिए इस शिविर का आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा कि आसनसोल नगर निगम के निर्मल साथी कर्मचारी डेंगू सहित अन्य बीमारियों को रोकने के लिए प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि निर्मल साथी से जुड़े जमीनी स्तर के कर्मचारी ही आसनसोल नगर निगम के सैनिटेशन डिपार्टमेंट की असली ताकत हैं।

 

       

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *