स्वामी विवेकानंद जयंती: कृष्णा प्रसाद के नेतृत्व में आसनसोल में भव्य बाइक रैली का आयोजन
आसनसोल । आसनसोल के विशिष्ट समाजसेवी एवं ऊर्जावान भाजपा नेता कृष्णा प्रसाद ने स्वामी विवेकानंद जी की 163वीं जयंती के अवसर पर एक भव्य बाइक रैली का आयोजन किया है। यह रैली 12 जनवरी 2026 को सुबह 9 बजे आसनसोल के मां घाघरबूड़ी मंदिर से शुरू होगी और रामकृष्ण परमहंस जी के मंदिर तक जाएगी।
कृष्णा प्रसाद ने सभी सम्मानित सज्जनों और युवा साथियों से निवेदन किया है कि इस विराट एवं भव्य बाइक रैली में शामिल होकर स्वामी विवेकानंद को सच्ची श्रद्धांजलि और सम्मान दें। उन्होंने कहा कि इस रैली का उद्देश्य बंगाल से विलुप्त होते हुए हिंदू संस्कृति और सभ्यता को जागृत करना है। स्वामी विवेकानंद ने भारत के युवाओं को आत्मविश्वास और राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित किया था। उनके संदेश “उठो जागो और लक्ष्य प्राप्ति तक मत रुको” ने युवाओं को हमेशा प्रेरित किया है। इस अवसर पर कृष्णा प्रसाद ने सभी से इस भव्य बाइक रैली में शामिल होने का आह्वान किया है।













