महाबीर स्थान मंदिर के विकास एवं वर्षभर पूर्ण रूप से संचालन के लिए मंत्री ने एक कमेटी बनाने की घोषणा की
आसनसोल । आसनसोल जीटी रोड स्थित बड़ा पोस्ट ऑफिस के पास स्थित महावीर स्थान मंदिर के विकास और पूरे वर्ष पूर्ण रूप से संचालन के लिए राज्य के कानून सह श्रम मंत्री मलय घटक ने एक कमेटी बनाने की घोषणा की। आसनसोल महाबीर स्थान मंदिर में फिलहाल तीन कमेटी है। मंत्री मलय घटक ने कहा कि तीनों कमेटी को एक साथ मिलाकर एक कमेटी बनायी जाए। कमेटी मंदिर का पूरे वर्ष पूर्ण रूप से संचालित करेगी। इसके लिए मंत्री मलय घटक ने कहा कि कमेटी सलाहकार अमरनाथ चटर्जी, अभिजीत घटक और गुरुदास चटर्जी को बनाया जाएगा।
वहीं जगदीश प्रसाद केडिया और नथमल शर्मा के नेतृत्व में नई कमेटी का गठन किया जाएगा। मंत्री मलय घटक ने कहा कि 21 सदस्य कमेटी बनाया जाए, जिसमें एक अध्यक्ष, पांच उपाध्यक्ष, एक सचिव, सहायक सचिव, दो कोषाध्यक्ष सहित बाकी कार्यकारणी सदस्य बनाया जाएगा। जिस दिन कमेटी बनेगी, उस दिन वे आकर कमेटी को पास कर देंगे।
उसके बाद कमेटी अपना नियम बनाकर किस प्रकार से विकास कार्य करना है, कैसे कमेटी मंदिर के विकास कार्य सहित वर्ष भर पूरे कार्यों का सुचारू रूप से संचालती करेगी। बैठक में मंत्री मलय घटक सहित अमरनाथ चटर्जी, गुरुदास चटर्जी, राजेश तिवारी, नथमल शर्मा, अरुण शर्मा, नरेश अग्रवाल, शंकर शर्मा, मनोज अग्रवाल, अनिल मोहनका, आनंद पारीक, विजय मखरिया, अमन मखरिया सहित अन्य उपस्थित थे।













