Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

आसनसोल उत्तर में नशे के कारोबार पर रोक लगाने की मांग, कांग्रेस ने दिया ज्ञापन

आसनसोल । आसनसोल उत्तर विधानसभा अंतर्गत रेलपार इलाके में नशे के कारोबार पर रोक लगाने की मांग करते हुए कांग्रेस की तरफ से आसनसोल उत्तर थाना को ज्ञापन दिया गया। इस मौके पर कांग्रेस पार्षद एसएम मुस्तफा, कांग्रेस प्रदेश कमेटी सचिव प्रसेनजीत पुईतुंडी, आसनसोल दक्षिण विधानसभा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष शाह आलम और अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे। मौके पर कांग्रेस पार्षद एसएम मुस्तफा ने कहा कि पहले रेलपार का इलाका बेहद खतरनाक हुआ करता था, लेकिन अब स्थिति में काफी सुधार आया है। हालांकि, अब यहां का नौजवान नशे के चंगुल में चला गया है। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र के हर वार्ड में लगभग हर एक घर में कोई ना कोई नौजवान जरूर होगा जो नशा करता होगा, जिससे इस क्षेत्र का माहौल बिगड़ रहा है और अपराध की घटनाएं भी घट रही हैं। मुस्तफा ने आरोप लगाया कि सत्ता पक्ष अल्पसंख्यक समुदाय के नौजवानों को इन्हीं सब चीजों में उलझा के रखना चाहता है, ताकि वह अपनी बुनियादी बेहतरी के लिए सत्ता से सवाल ना करें। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि को चलने नहीं देगी।

 

       

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *