Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

मंत्री ने आसनसोल में आमदेर पाड़ा, आमदेर समाधान और पथश्री” प्रोजेक्ट के काम का उद्घाटन किया

आसनसोल । राज्य के कानून सह श्रम मंत्री मलय घटक ने आसनसोल उत्तर विधानसभा में आसनसोल नगर निगम के बोरो नंबर 3, 4 और 5 में आमदेर पाड़ा, आमदेर समाधान और पथश्री प्रोजेक्ट के तहत कई कार्यों का उद्घाटन किया। शनिवार सुबह आसनसोल के गोपालपुर इलाके में हुए एक समारोह में शिलापट का अनावरण करके काम का उद्घाटन किया गया। मंत्री के अलावा, पश्चिम बर्दवान के जिला अधिकारी एस पोन्नाबलम, आसनसोल सब-डिविजनल मजिस्ट्रेट (हेड) विश्वजीत भट्टाचार्य, आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी, डिप्टी मेयर वसीमुल हक, मेयर परिषद गुरुदास उर्फ ​​रॉकेट चटर्जी, बोरो चेयरमैन अनिमेष दास, राजेश तिवारी और अन्य मौजूद थे। मलय घटक ने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा शुरू किए गए “पथश्री” प्रोजेक्ट के तहत पश्चिम बंगाल के गांवों और कस्बों में सड़कें बनाई या मरम्मत की जा रही हैं। आज यहां “आमदेर पाड़ा, आमदेर समाधान” प्रोजेक्ट के तहत 150 कामों का उद्घाटन किया गया है। इस कार्य की कुल लागत लगभग 37 करोड़ रुपये है। इसके अलावा, “पथश्री नगर” प्रोजेक्ट के तहत नौ और सड़कों का उद्घाटन किया गया है। इस पर करीब 2 करोड़ रुपये खर्च होंगे। मलय घटक ने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के मुख्यमंत्री बनने के बाद से राज्य में करीब 100 जनकल्याण प्रोजेक्ट शुरू किए गए हैं। जिससे लोगों को घर बैठे सरकारी सेवाएं मिल पा रही हैं।
उन्होंने आगे कहा कि “आमदेर पाड़ा, आमदेर समाधान” एक ऐसा प्रोजेक्ट है जहां लोग तय करते हैं कि उनके इलाके में किस तरह के विकास के काम की जरूरत है। पूरे देश में सिर्फ मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ही यह प्रोजेक्ट शुरू किया है। जिला अधिकारी एस पोन्नाबलम ने कहा कि पश्चिम बर्दवान जिले में करीब 2500 बूथ हैं। जिसमें से करीब 1000 बूथ आसनसोल नगर निगम इलाके में हैं। जिले में 250 करोड़ रुपये के काम किए जाएंगे। इसमें से 126 करोड़ रुपये राज्य सरकार ने मंजूर किए हैं। इसमें से 26 करोड़ रुपये के काम आसनसोल नगर निगम इलाके में किए जाएंगे।

 

       

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *