Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

स्वामी विवेकानंद जयंती पर रामकृष्ण मिशन की ओर से जिला अस्पताल में बांटे गए फल

आसनसोल । आसनसोल रामकृष्ण मिशन की ओर से कल स्वामी विवेकानंद के जन्मदिन के अवसर पर आसनसोल जिला अस्पताल में भर्ती रोगियों के बीच फल वितरण किया गया। इस अभियान का नेतृत्व रामकृष्ण मिशन के सचिव स्वामी सौमात्मानंदजी महाराज ने किया। स्वामी सौमात्मानंदजी महाराज ने कहा कि स्वामी विवेकानंद हमेशा शिव ज्ञान में जीव सेवा की बात करते थे। उनके पदचिन्हों का अनुसरण करते हुए यह अभियान चलाया जा रहा है।उन्हेंने कहा कि कल स्वामी विवेकानंद का जन्मदिन है, जिसे भारत सरकार की ओर से राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसके पहले रविवार आसनसोल जिला अस्पताल में भर्ती रोगियों के बीच फल वितरण किया गया। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद हमेशा शिव ज्ञान में जीव सेवा की बात करते थे। उनके पदचिन्हों का अनुसरण करते हुए यह अभियान चलाया जा रहा है।

 

       

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *