पलाश बागन पोस्ट ऑफिस बंद करने की योजना के खिलाफ नागरिकों का विरोध प्रदर्शन
आसनसोल । आसनसोल रेलपार डिपो पाड़ा गोपाल नगर पलाश बागन पोस्ट ऑफिस के सामने नागरिकों ने विरोध प्रदर्शन किया है, क्योंकि पोस्ट ऑफिस के अधिकारी इस पोस्ट ऑफिस को बंद करने की योजना बना रहे हैं। इस पोस्ट ऑफिस में बुजुर्ग पुरुष और महिलाएं पेंशन लेते हैं, और उनके लिए रुपया जमा करना और निकालना मुश्किल हो जाएगा। विरोध प्रदर्शन करने वाले नागरिकों का कहना है कि पोस्ट ऑफिस को बंद करने से बुजुर्गों को परेशानी होगी, और उन्हें अपने पैसे निकालने के लिए दूर जाना पड़ेगा। इस संदर्भ में मलय मजूमदार ने कहा कि यह 50 वर्षों पुराना पोस्ट ऑफिस है। इस पोस्ट ऑफिस को बंद करके दूसरे जगह स्थानांतरित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस पोस्ट ऑफिस में पेंशन होल्डर सहित सभी खाताधारी लोगों को भारी परेशानी होगी। उन्होंने कहा कि इसे बंद करने से काफी परेशानी होगी। उन्होंने मांग किया कि इसे किसी भी हालत में बंद होने नहीं दिया जाएगा। मौके पर रामा बागची, तापस मुखर्जी, प्रदीप बागची, सुब्रत दास सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।













