स्वामी विवेकानंद जयंती पर कृष्णा प्रसाद के नेतृत्व में निकाली गई भव्य मोटरसाइकिल रैली
आसनसोल । शिल्पांचल आसनसोल के विशिष्ट समाजसेवी, व्यवसायी , धार्मिक प्रवृति के धनी सह भाजपा युवा नेता कृष्णा प्रसाद की ओर से मां घाघर बुड़ी मंदिर प्रांगण से स्वामी विवेकानंद की 164वीं जयंती के अवसर पर एक भव्य मोटरसाइकिल रैली निकाली गई। इसके पूर्व मां घाघर बुढ़ी मंदिर और महादेव मंदिर में पूजा अर्चना की गई।
उसके बाद मोटरसाइकिल रैली शुरू की गई। यह मोटरसाइकिल रैली मां घाघर बुढ़ी मंदिर से शुरू होकर राष्ट्रीय राजमार्ग 19 होते हुए काली पहाड़ी, ऊषाग्राम, आश्रम मोड़, आसनसोल जीटी रोड होते हुए बीएनआर, भगत सिंह मोड़ होते हुए आसनसोल रामकृष्ण मिशन तक गई। इसमें बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी मोटरसाइकिल से शामिल हुए। जिन्होंने तिरंगा और बजरंगबली का झंडा थाम रखा था।
मौके पर कृष्णा प्रसाद ने बताया कि स्वामी विवेकानंद एक महान व्यक्ति थे, जिन्होंने भारत की आध्यात्मिक धरोहर को विश्व के सामने प्रस्तुत किया था। शिकागो धर्म महासम्मेलन में स्वामी विवेकानंद ने जो भाषण दिया था, उसे पूरा विश्व आज भी नहीं भूल है।
उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने हमेशा धार्मिक भेदभाव और जातिगत दूरियों को मिटाने की बात कही थी। इस मोटरसाइकिल रैली का उद्देश्य नई पीढ़ी तक स्वामी विवेकानंद की वाणी को पहुंचाना है, ताकि लोग स्वामी विवेकानंद को जाने पहचाने और उनके आदर्शों पर चलने का प्रयास करें।













