Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

स्वामी विवेकानंद जयंती पर रक्तदान शिविर और आई चेकअप कैंप का किया गया आयोजन

आसनसोल । उषाग्राम अनामिका क्लब की ओर से स्वामी विवेकानंद के जन्मदिवस के अवसर पर छठा रक्तदान शिविर और आई चेकअप कैंप का आयोजन किया गया। यह शिविर लायन्स क्लब के सहयोग से लगाया गया। इस मौके पर अध्यक्ष बीएस जयन्त, सेक्रेटरी अजय बनर्जी, सिंतू रुद्रा, संजय चटर्जी, किशोर सिंह, पापिया रुद्रा, मिताली रॉय, पम्पा बनर्जी, अर्पिता चटर्जी, काकली बोस, नुपुर रुद्रा, मीता चटर्जी, लिपिका चटर्जी आदि उपस्थित थे। मौके पर विशिष्ट समाजसेवी, व्यवसायी दीपक रुद्रा ने बताया कि उनके क्लब की तरफ से बीते 25 वर्षों से सामाजिक कार्य किए जाते रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिला ब्लड बैंक में रक्त की कमी के कारण इस शिविर का आयोजन किया गया है।

 

       

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *