आसनसोल के विशिष्ट व्यवसायी सुबीर जैन का निधन
आसनसोल । शिल्पांचल आसनसोल के विशिष्ट व्यवसायी और सामाजिक कार्यकर्ता सुबीर जैन का सोमवार को निधन हो गया। वह कई महीनों से बीमार चल रहे थे और सोमवार सुबह उनकी तबीयत खराब होने पर दुर्गापुर के एक निजी अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में उनकी मृत्यु हो गई। सुबीर जैन के निधन से व्यवसाय जगत में शोक की लहर है। उनके शुभचिंतकों ने कहा कि उनकी दयालुता, बुद्धिमत्ता और हंसमुख स्वभाव की बहुत कमी महसूस होगी। वे अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं।
