Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

बच्चों की सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए बैठक का आयोजन

आसनसोल । आसनसोल नगर निगम के कांफ्रेंस हॉल में सिनि नामक एक स्वयंसेवी संस्था की तरफ से बच्चों की सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए एक बैठक का आयोजन किया गया। इस मौके पर नगर निगम के उप मेयर वसीम उल हक, पश्चिम बर्धमन जिले के सीएमओएच, पार्षद अत्ताउल्लाह, आशा प्रसाद, गोपा राय, उषा कुमारी रजक आदि उपस्थित थे।
इस दौरान बच्चों की सुरक्षा से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने बताया कि माता-पिता अपने बच्चों के हाथों में मोबाइल बड़ी आसानी से दे देते हैं, लेकिन इससे बच्चों के आचरण में नकारात्मक परिवर्तन आता है। उन्होंने माता-पिता से आग्रह किया कि वह बच्चों के हाथों में मोबाइल देने से पहले 10 बार सोचें और बच्चों की पढ़ाई को लेकर कुछ और विकल्प सोचें।

 

       

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *