Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

200 जरूरतमंदों के बीच वितरण किया गया कंबल

आसनसोल । आसनसोल नगर निगम चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी के नेतृत्व में मंगलवार आसनसोल बाजार इलाके में सरकारी कुआं के पास कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मौके पर लगभग 200 जरूरतमंदों को कंबल वितरण किया गया। इस मौके पर 44 नंबर वार्ड टीएमसी अध्यक्ष मुकेश शर्मा, विमल जालान, इम्तियाज खान के अलावा बड़ी संख्या में टीएमसी कार्यकर्ता उपस्थित थे। आज के इस कंबल वितरण कार्यक्रम के दौरान 200 जरूरतमंदों को कंबल प्रदान किया गया। इस मौके पर अपना वक्तव्य रखते हुए अमरनाथ चटर्जी ने कहा कि जिस तरह से टीएमसी ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी के निर्देशानुसार लोगों के साथ खड़ी रहती है। उसी को ध्यान में रखते हुए इस प्रचंड ठंडी को देखते हुए आज कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा कि सिर्फ कंबल वितरण नहीं जिस तरह से अभिषेक बनर्जी केंद्र सरकार और चुनाव आयोग द्वारा पश्चिम बंगाल की जनता को परेशान करने के लिए एसआईआर को लागू किया गया है। इसका विरोध कर रहे हैं। इस बारे में भी लोगों को जागरूक करने के लिए इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।

 

       

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *