Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

आसनसोल में ‘आमार पाड़ा आमार समाधान’ परियोजना के तहत स्ट्रीट लाइट लगाने का काम शुरू

आसनसोल । आसनसोल नगर निगम के 22 नंबर वार्ड के रोनियार डिही क्षेत्र में गुरुवार ‘आमार पाड़ा आमार समाधान’ परियोजना के तहत स्थानीय एक तालाब के किनारे की सड़क पर स्ट्रीट लाइट लगाने का काम शुरू किया गया। इस अवसर पर बोरो चेयरमैन अनिमेष दास ने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व में ‘आमार पाड़ा आमार समाधान’ परियोजना शुरू की गई है, जिसके तहत आज यह काम यहां शुरू किया गया है। उन्होंने कहा कि इस तालाब के किनारे की सड़क पर छह स्ट्रीट लाइट लगाई जाएंगी, जिसके लिए यहां के लोगों ने ‘आमार पाड़ा आमार समाधान’ शिविर में आवेदन किया था। अनिमेष दास ने कहा कि इस परियोजना का उद्देश्य स्थानीय समस्याओं का समाधान करना है और लोगों की जरूरतों को पूरा करना है।

 

       

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *