आसनसोल नगर निगम पर म्यूटेशन फीस को लेकर उठा सवाल, फॉस्बेकी करेगी विरोध
आसनसोल । फेडरेशन ऑफ साउथ बंगाल चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (फॉस्बेकी) के अध्यक्ष सचिन राय ने आरोप लगाया है कि कोलकाता नगर निगम म्यूटेशन फीस नहीं लेता, लेकिन आसनसोल सहित अन्य नगर निगमों में यह फीस अभी भी ली जा रही है। उन्होंने सवाल उठाया कि ऐसा क्यों हो रहा है और जल्द ही फॉस्बेकी आसनसोल नगर निगम को पत्र लिखकर जवाब मांगेगा। सचिन राय ने सवाल किया कि अगर कोलकाता नगर निगम द्वारा म्यूटेशन फीस नहीं लिया जा रहा है तो बंगाल के ही अन्य नगर निगम और नगर पालिका द्वारा ऐसा क्यों किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बहुत जल्द उनके संगठन द्वारा आसनसोल नगर निगम को एक पत्र दिया जाएगा और इसके जरिए अनुरोध किया जाएगा की जब देश के शीर्ष अदालत सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर कोलकाता नगर निगम द्वारा म्यूटेशन फीस नहीं लिया जाता है तो आसनसोल नगर निगम ऐसा क्यों कर रहा है। उन्होंने कहा कि उस पत्र के जरिए नगर निगम से यह जानने का प्रयास किया जाएगा कि आखिर इसकी वजह क्या है ?













