भाजपा ने पश्चिम बर्दवान जिला कार्यालय के सामने किया विरोध प्रदर्शन
आसनसोल । भाजपा की ओर से गुरुवार पश्चिम बर्दवान जिला अधिकारी कार्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन किया गया। उनका आरोप है कि अयोग्य मतदाताओं के नाम रद्द करने के लिए जो फॉर्म 7 जमा करना होता है, वह फॉर्म नहीं लिया जा रहा है।

भाजपा नेता कृष्णेंदु मुखर्जी ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से वे फॉर्म 7 जमा करने के लिए दबाव डाल रहे हैं, लेकिन फॉर्म 7 जमा नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इसी फॉर्म 7 के जरिए अयोग्य मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाए जाते हैं, लेकिन तृणमूल कांग्रेस चाहती है कि ये अयोग्य मतदाता सूची में रहें, इसलिए वे फॉर्म 7 नहीं ले रहे हैं।
जिला अध्यक्ष देवतनु भट्टाचार्य ने कहा कि चुनाव आयोग द्वारा आम नागरिकों को यह अधिकार दिया गया था कि वह अगर अपने आसपास के क्षेत्र में किसी फर्जी मतदाता को देखते हैं तो उसके बारे में फॉर्म 7 भरकर चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कर सकते हैं लेकिन देखा जा रहा है कि जब भाजपा कार्यकर्ता और आम आदमी फॉर्म 7 भर कर ईआरओ एईआरओ या बीएलओ के पास लेकर जा रहे हैं तो फॉर्म 7 लिया नहीं जा रहा है। मौके पर भाजपा युवा नेता कृष्णा प्रसाद, प्रशांत चक्रवर्ती, केशव पोद्दार, अर्जित राय, उपासना उपाध्याय, नीलू हाजरा, अपु हजारा सहित सैकड़ों सदस्य मौजूद थे।













