Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

कृष्णा प्रसाद : आसनसोल के वरिष्ठ पत्रकार परितोष सान्याल(सान्याल काकू) का निधन, शोक की लहर

आसनसोल । आसनसोल के वरिष्ठ पत्रकार परितोष सान्याल का शनिवार एक निजी अस्पताल में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह लगभग 70 वर्ष के थे और अपनी पत्रकारिता के लिए जाने जाते थे। परितोष सान्याल सारा दिन पैदल घूम-घूम कर न्यूज कवर करते थे और पत्रकारिता के प्रति उनके मन में जो जज्बा था वह किसी भी नए पत्रकार को पछाड़ सकता था।
शिल्पांचल के विशिष्ट समाज सेवी और भाजपा के युवा नेता कृष्णा प्रसाद ने परितोष सान्याल(सान्याल काकू) के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि परितोष सान्याल सिर्फ पत्रकारों के लिए नहीं बल्कि सभी के लिए प्रेरणा के स्रोत थे। कृष्णा प्रसाद ने कहा कि सान्याल काकू ने यह दिखा दिया कि अगर किसी कार्य के प्रति सच्ची लगन हो तो उसे करने में उम्र कोई बाधा उत्पन्न नहीं करती। परितोष सान्याल के निधन पर कृष्णा प्रसाद ने उनके परिवार को सांत्वना दी और ईश्वर से प्रार्थना की कि उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें। परितोष सान्याल के इस दुखद निधन की खबर से पूरे शिल्पांचल के लोगों में शोक की लहर दौड़ गई है। इस बारे में आसनसोल के विशिष्ट समाज सेवी और भाजपा नेता कृष्णा प्रसाद ने भी परितोष सान्याल के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि परितोष सान्याल जिन्हें वह सान्याल काकू कहकर बुलाते थे, सिर्फ पत्रकारों के लिए नहीं बल्कि सभी के लिए प्रेरणा के स्रोत थे जिस उम्र में लोग रिटायर होकर घर बैठ जाते हैं सान्याल काकू सिर्फ आसनसोल ही नहीं बल्कि पश्चिम बर्दवान जिले के विभिन्न इलाकों में घूम-घूम कर पत्रकारिता करते थे। पत्रकारिता के प्रति उनके मन में जो जज्बा था वह किसी भी नए पत्रकार को भी पछाड़ सकता था। कृष्णा प्रसाद ने कहा कि सान्याल काकू ने यह दिखा दिया कि अगर किसी कार्य के प्रति सच्ची लगन हो तो उसे करने में उम्र कोई बाधा उत्पन्न नहीं करती। उन्होंने परितोष सान्याल यानी सान्याल काकू के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया और उनके परिवार को इस दुख की घड़ी में सांत्वना दी और ईश्वर से प्रार्थना की कि उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *