बर्नपुर में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन
बर्नपुर(भरत पासवान )। बर्नपुर में सामाजिक संस्था आसनसोल दक्षिण सोशल वेलफेयर सोसाइटी की ओर से रविवार को वैगन कॉलोनी स्थित बारी विद्यालय प्राइमरी स्कूल परिसर में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर विजय कृष्ण आश्रम नेताजी आई हॉस्पिटल रामचंद्रपुर के सहयोग से आयोजित किया गया था।
शिविर में नेत्र विशेषज्ञ चिकित्सकों ने 50 लोगों का नेत्र जांच किया, जिसमें से 20 लोगों का चयन मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए किया गया। इनका मंगलवार को नेताजी आई हॉस्पिटल में निःशुल्क ऑपरेशन किया जाएगा और उन्हें चश्मा आदि प्रदान किया जाएगा।
संस्था के महासचिव विजय चटर्जी ने बताया कि संस्था द्वारा कई सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन कर जरूरतमंद लोगों को सहायता प्रदान करने का प्रयास किया जाता है। यह शिविर संस्था की ओर से 15वां निःशुल्क नेत्र जांच शिविर था। इस अवसर पर संस्था के सदस्य कुशल चटर्जी, कपिल पासवान, राज कपूर सिंह, अदिति चटर्जी आदि उपस्थित थे।
