Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

पार्टी नेतृत्व के निर्देशों का पालन कर तृणमूल की जीत सुनिश्चित करना लक्ष्य : अनूप कुमार माजी

Oplus_0

अनूप कुमार माजी बने दूसरी बार तृणमूल के जिला महासचिव
बर्नपुर(भरत पासवान)। वार्ड नंबर 97 के पार्षद अनूप कुमार माजी को दूसरी बार तृणमूल कांग्रेस का जिला महासचिव बनाया गया है। अनूप कुमार माजी को आसनसोल टाउन ब्लॉक को अध्यक्ष पद से मुक्त किए जाने के बाद उन्हें जिला कमेटी में महासचिव का पद दिया गया था, वहीं आगामी विधानसभा के पहले दूसरी बार उन्हें जिला महासचिव का पद देकर तृणमूल नेतृत्व ने उनपर भरोसा जताया है। 2021 के विधानसभा के चुनाव में आसनसोल दक्षिण सीट से तृणमूल कांग्रेस की हार से सीख लेकर इस बार तृणमूल नेतृत्व कोई जोखिम नहीं लेना चाहती। तृणमूल नेतृत्व अपने पुराने कर्मियों पर ही भरोसा जताते हुई अनूप कुमार माजी जैसे कर्मठ नेताओं को आसनसोल दक्षिण विधानसभा की सीट पर जीत हासिल करने का लक्ष्य दिया है। वहीं अनूप कुमार माजी ने बताया कि इस विधानसभा चुनाव में आसनसोल दक्षिण विधानसभा सीट से जिसे भी प्रार्थी बनाएगी उसकी जीत सुनिश्चित करना उनका पहला लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व से मिले निर्देशों का पालन करने पर जोर दिया जाएगा। वहीं बूथ स्तर के कर्मियों को एकजुट कर हर स्तर के लोगों से जनसंपर्क कर पार्टी को और शक्तिशाली करने पर ध्यान दिया जाएगा। इस दौरान उन्होंने आसनसोल दक्षिण की भाजपा विधायक अग्निमित्रा पॉल पर निशाना साधते हुए कहा कि विधायिका अग्निमित्रा पॉल ने बीते साढ़े चार साल में एक भी जनहित का काम नहीं किया है, जिसे वे जनता को दिखा सके। उन्होंने केवल तृणमूल कांग्रेस को बदनाम करने के साथ झूठा बयानबाजी कर लोगों को भ्रमित करने में लगी है। विधायिका अग्निमित्रा पॉल से अधिक तृणमूल की एक पार्षद ने अपने वार्ड में विकास कार्य किया है। उन्होंने फिर से आसनसोल दक्षिण के तृणमूल प्रार्थी की शत प्रतिशत जीत सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

 

 

        

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *