Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

माइथोलॉजी मेकअप क्वीन एवं मेहंदी मेकअप क्वीन ब्यूटी पैजेंट 2026 (सीजन–3) संपन्न

कार्यक्रम के दौरान मिस इंडिया जूनियर आरोहि चटर्जी केएमएफ एक्सीलेंस अवार्ड 2026 से हुई सम्मानित

कुल्टी। कुल्टी मदद फाउंडेशन द्वारा रविवार की शाम कुल्टी क्लब में माइथोलॉजी मेकअप क्वीन एवं मेहंदी मेकअप क्वीन ब्यूटी पैजेंट 2026, सीजन–3 का भव्य एवं सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में झारखंड एवं पश्चिम बंगाल से आए प्रतिभागियों ने अपनी कला, रचनात्मकता और आत्मविश्वास का प्रभावशाली प्रदर्शन किया।
इस प्रतिष्ठित आयोजन की विशेष अतिथि मिस इंडिया जूनियर आरोही चटर्जी रहीं, जिनकी गरिमामयी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा और बढ़ गई। इस अवसर पर कुल्टी मदद फाउंडेशन की ओर से आरोही चटर्जी को केएमएफ एक्सीलेंस अवार्ड 2026 से सम्मानित करते हुए मोमेंटो, क्राउन, गिफ्ट हेमपर एवं पुष्प गुच्छ भेंट कर विशेष सम्मान प्रदान किया गया। सम्मान समारोह के दौरान आरोही चटर्जी का जन्मदिन भी उत्सव के रूप में मनाया गया, जिससे पूरे कार्यक्रम में उत्साह और उल्लास का वातावरण बना रहा। इस अवसर पर आरोही चटर्जी की माता रीमा चटर्जी भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं।
प्रतियोगिता में झारखंड एवं पश्चिम बंगाल से बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने भाग लिया। मेहंदी मेकअप क्वीन प्रतियोगिता में कुल 40 प्रतिभागियों, जबकि मिथोलॉजी मेकअप क्वीन प्रतियोगिता में 14 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। निर्णायक मंडल के निर्णय के अनुसार मेहंदी मेकअप क्वीन सीजन–3 की विजेता आसनसोल की मेहंदी आर्टिस्ट सुष्मिता गिरी बनीं, जबकि माइथोलॉजी मेकअप क्वीन 2026, सीजन–3 का खिताब सीतारामपुर की मेकअप आर्टिस्ट रंजना केशरी ने अपने नाम किया।
विजेताओं को कुल्टी मदद फाउंडेशन की ओर से अतिथियों के कर-कमलों द्वारा क्राउन, ट्रॉफी, विनर सैश, प्रमाण-पत्र, गिफ्ट हैम्पर एवं पुष्प गुच्छ प्रदान कर सम्मानित किया गया। वहीं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली माइथोलॉजी मेकअप आर्टिस्ट एवं मॉडलों को मोमेंटो एवं प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया।
सम्मानित मेकअप आर्टिस्टों में दुर्गापुर की रोजी केशरी, आसनसोल की वकुल चक्रवर्ती एवं सरबजीत कौर, सीतारामपुर की रंजना केशरी एवं प्रीति दुबे, पुरुलिया की पापिया मंडल तथा कुल्टी की मुसरत नाजरीन शामिल रहीं। वहीं सम्मानित मॉडलों में राय मुखर्जी, कृतिका दाम, आलिविया मुखर्जी, राज्जन्ना, सना परवीन, जूली रक्षित एवं मुस्कान वर्णवाल शामिल थीं।
कार्यक्रम के मुख्य आयोजक रवि शंकर चौबे ने अपने संबोधन में कहा कि बदलती और तेजी से आगे बढ़ती दुनिया में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना समय की आवश्यकता है। इसी उद्देश्य से कुल्टी में पहली बार माइथोलॉजी मेकअप क्वीन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, ताकि महिलाओं को उनके हुनर और क्षमता के अनुसार स्वावलंबी बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि इस आयोजन के माध्यम से लोगों ने न केवल मनोरंजन का आनंद लिया, बल्कि नए हुनर को देखने और सीखने का अवसर भी प्राप्त हुआ।
इस आयोजन को सफल बनाने में कुल्टी मदद फाउंडेशन टीम की ओर से रवि शंकर चौबे, डॉ. ममता मिश्रा, किरण प्रसाद, रिंकू चौबे, रजनी मधोगड़िया, श्वेता रमन, अनीता केडिया, प्रेमलाप वर्णवाल, सुमन कुमार मिश्रा, राधा रमन, निशा अग्रवाल एवं रितिका राजश्री का विशेष योगदान रहा।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित विशिष्ट अतिथियों में मिस इंडिया जूनियर आरोही चटर्जी, अग्निबीना की डायरेक्टर रंजना भट्टाचार्य, रिबोर्न की डायरेक्टर मालबिका घोषाल, सेल राइट्स के महाप्रबंधक उज्ज्वल मुखर्जी, लूसिया कॉस्मेटिक्स के सीईओ विष्णु अग्रवाल, द हेरिटेज स्कूल की प्रिंसिपल नीलम सप्रा, सप्रा फाउंडेशन के संस्थापक प्रमोद सप्रा, राखी अग्रवाल, आकांक्षा इंटरनेशनल स्कूल की निदेशक हेनल ठक्कर, बराकर मारवाड़ी महिला समिति की अध्यक्ष संगीता अग्रवाल, समाजसेवी डॉ. सुबल चक्रवर्ती, अधिवक्ता सव्यसाची चटर्जी, माला माजी, रितु कौर, सरिता मधोगड़िया सहित शिल्पांचल के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।
कार्यक्रम का समापन महिला सशक्तिकरण, हुनर, रचनात्मकता और आत्मनिर्भरता के सशक्त संदेश के साथ उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ।

 

 

        

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *