Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

आसनसोल में फॉर्म सेवन जमा करने को लेकर टीएमसी और भाजपा के समर्थकों में झड़प

Oplus_0

आसनसोल । आसनसोल के एसडीओ ऑफिस के सामने फॉर्म सेवन जमा करने को लेकर टीएमसी और भाजपा के समर्थकों के बीच जमकर झड़प हुई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर हमला करने का आरोप लगाया है। देखा गया कि कई फॉर्म सेवन जला दिए गए। इसके विरोध में भाजपा की ओर से भगत सिंह मोड़ क्षेत्र में साउथ पुलिस पोस्ट कार्यालय के सामने सड़क जाम किया गया। उनका कहना है कि फॉर्म 7 जमा करने के आखिरी दिन टीएमसी ने जिस तरह से गुंडागर्दी की है, वह बर्दाश्त नहीं की जा सकती। भाजपा ने इसे लोकतंत्र की हत्या बताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *