Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

हंस राज विश्वकर्मा ने मिठ्ठू घाटी के प्रतिनिधियों को सम्मानित किया

मिठ्ठू घाटी ने गरीबों को बांटे शाल
आसनसोल । हंस राज विश्वकर्मा मेंबर ऑफ एमएलसी बीजेपी जिला अध्यक्ष बनारस के पुत्र के शादी में पश्चिम बंगाल ट्रेड सेल के कन्वेनर सह शिल्पांचल आसनसोल के विशिष्ट व्यवसायी सुब्रत घाटी उर्फ मिठ्ठू घाटी को आमंत्रण दिया। मिठ्ठू घाटी ने बताया कि 16 फरवरी को शादी में जाना है। हंस राज विश्वकर्मा के निमंत्रण से वे काफी प्रसन्न हुए। उन्होंने अपने दो प्रतिनिधि भाजपा युवा मोर्चा सदस्य रिजु दां और प्रीतम मंडल को उपहार लेकर हंस राज विश्वकर्मा को निमंत्रण के लिए स्वागत करने के लिए भेजे। दोनों प्रतिनिधि हंस राज विश्वकर्मा के आवास पहुंचे। दोनों प्रतिनिधि को उन्होंने शाल ओढ़कर सम्मानित किया। मिठ्ठू घाटी ने कहा कि वे 14 फरवरी को आसनसोल से बनारस के लिए रवाना होंगे। 15 फरवरी को वहां महादेव की पूजा करेंगे। 16 फरवरी को शादी में शामिल होंगे। वही मंगलवार को मिठ्ठू घाटी ने कड़ाके की ठंड को देखते हुए सफाई कर्मी और जरूरतमंद 50 लोगों के बीच शाल वितरण किया। इस सामाजिक कार्य को लोगो ने सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *