आसनसोल में न्यू घुसीक कोलियरी में जमीन के नीचे आग लगने से हड़कंप
आसनसोल । आसनसोल नगर निगम के 39 नंबर वार्ड स्थित में न्यू घुसीक कोलियरी में जमीन के नीचे आग लग गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही कोलियरी अधिकारी और दमकल विभाग के अधिकारियों सहित प्रशासनिक अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए। उन्होंने आग बुझाने के लिए प्रयास शुरू कर दिया। जानकारी के अनुसार, यह एक परित्यक्त खदान है और जमीन के नीचे किसी कारण से आग लग गई और वहां से धुआं निकलने लगा। तुरंत प्रशासन को सूचित किया गया और दमकल और ईसीएल के अधिकारी पहुंच गए और आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही वार्ड के पार्षद ज्योति कर्मकार भी घटनास्थल पर पहुंच गए।
