Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

आसनसोल में फॉर्म-7 विवाद: वामफ्रंट का हल्लाबोल, एसआईआर प्रक्रिया पर उठाए सवाल

आसनसोल । आसनसोल में फॉर्म-7 विवाद ने तूल पकड़ लिया है, जिसमें भाजपा और तृणमूल कांग्रेस के बाद अब वामफ्रंट भी सड़कों पर उतर आया है। गुरुवार को वामफ्रंट की ओर से एक विशाल पदयात्रा और प्रतिवाद रैली का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में वामपंथी नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने एसआईआर प्रक्रिया में गंभीर अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए चुनाव आयोग को सीधे निशाने पर लिया और फॉर्म-7 जमा करने की प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने की मांग की।
वामफ्रंट नेताओं का आरोप है कि एसआईआर प्रक्रिया के नाम पर लोकतांत्रिक अधिकारों के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है और मतदाता सूची से नाम हटाने या जोड़ने में मनमानी की जा रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही प्रक्रिया में सुधार नहीं किया गया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *