Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

आसनसोल में नंद बिहारी यादव का बयान: ‘हिंदी भाषी पहले बंगाली, दीदी के साथ हैं

आसनसोल । आसनसोल-शिल्पांचल के वरिष्ठ अधिवक्ता और समाजवादी राजद नेता नंद बिहारी यादव ने कहा कि पश्चिम बंगाल के हिंदी भाषी लोग पहले बंगाली हैं और वे दीदी के साथ हैं। उन्होंने कहा कि बंगाल एक नागरिक सचेतन राज्य है, जहां सभी हिंदी, बंगाली, उर्दू, पंजाबी लोग एक साथ मिलकर रहते हैं और यहां धर्म, जाति और भाषा पर कोई भेद नहीं है। श्री यादव ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि यह पार्टी देश को दंगाई और लोकतंत्र को खत्म करने वाला कॉर्पोरेट का शासन बनाना चाहती है। उन्होंने कहा कि बंगाल में भाजपा और संघ के लिए कोई जगह नहीं है और आने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा का पूरे पश्चिम बंगाल से सफाया हो जाएगा। उन्होंने पश्चिम बंगाल के सभी हिंदी भाषी लोगों से दीदी के पक्ष में वोट देने का आह्वान किया और कहा कि राष्ट्रीय जनता दल दीदी की धर्मनिरपेक्षता और संविधान सम्मत पार्टी तृणमूल कांग्रेस का समर्थन करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *