Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय आद्रा में पराक्रम दिवस और परीक्षा पे चर्चा पर अंतर स्कूल क्विज प्रतियोगिता

आद्रा । पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय आद्रा में शुक्रवार को पराक्रम दिवस और परीक्षा पे चर्चा पर अंतर स्कूल क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें कुल 9 विद्यालय के बच्चों ने हिस्सा लिया। यह क्विज लिखित परीक्षा में आयोजित हुई। जिसमें केवि चित्तरंजन, केवि आद्रा, आद्रा पब्लिक स्कूल, साउथ ईस्टर्न रेलवे एमएचएसएस कैंपस एक और दो, जवाहर नव उदय विद्यालय पुरुलिया, रघुनाथपुर गर्ल्स हाई स्कूल, फ्लिक्स स्कूल ऑफ एजुकेशन, एजी चर्च स्कूल के बच्चों ने हिस्सा लिया। पहले इनके लिखित परीक्षा हुई, इसके उपरांत इनमें चयनित क्रमशः प्रथम, दूसरे, और तीसरे स्थान पर दो ग्रुप कक्षा 5 से 8 और कक्षा 9 से 12 तक वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया। इस दौरान नेताजी सुभाषचंद्र बोस की भी जयंती पालन हुई। वही प्रचार्य कपिल सहगल ने कहा कि केंद्र के शिक्षा मंत्रालय के आदेश पराक्रम दिवस पर परीक्षा पे चर्चा आयोजन हुई, जिसमें अंतर स्कूल क्विज में चयनित विद्यार्थियों की मेधावी को सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा के हरेक कार्यालय को सफल बनाने में हमारे शिक्षकों का विसेष योगदान रहता है।

 

 

        

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *