एनुअल स्पोर्ट्स डे में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, शिक्षकों , अभिभावक हुए मंत्रमुग्ध
बर्नपुर(भरत पासवान)। द लर्निंग ट्री स्कूल की ओर से रहमतनगर के टीपू सुल्तान मोड़ प्ले ग्राउंड में एनुअल स्पोर्ट्स डे का आयोजन किया गया। इस दौरान अतिथियों में विशेष अतिथि के रूप में पार्षद कहकशा रियाज, गुरमीत सिंह, जामुड़िया हाई स्कूल की शिक्षिका खुर्शीदा बेगम के अलावा स्कूल की प्रिंसिपल दीपा इकबाल, शाहीन खान सहित अन्य शिक्षक, शिक्षिका उपस्थित थी।
वहीं स्कूल के छोटे बच्चों ने पीटी, मार्च पास्ट सहित अन्य खेलकूद के हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने रंग बिरंगे पोशाकों में पीटी सहित अन्य स्पर्धाओं में अपनी अनोखी मुस्कान से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
द लर्निंग ट्री स्कूल में बच्चों को आधुनिक शिक्षा पद्धति से शिक्षा प्रदान की जाती है। साथ ही खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन कर बच्चों को इस फाइव जी के जमाने में खेलकूद के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है। जिससे बच्चों का सर्वांगीण विकास हो।












