आसनसोल महाबीर स्थान सेवा समिति के सचिव अरुण शर्मा का 52वां शादी का सालगिरह धूमधाम से मनाया गया
आसनसोल । आसनसोल के जीटी रोड बड़ा पोस्ट ऑफिस के पास महाबीर स्थान मंदिर में आसनसोल महाबीर स्थान सेवा समिति के सचिव अरुण शर्मा का 52वां शादी का सालगिरह धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर निरंजन पांडेय, कृष्णा पंडित, विद्यार्थी झा, श्यामसुंदर झा ने विधिवत मंत्रों उच्चारण के साथ पूजा करके शादी की सालगिरह की पूजा कराए। 
अरुण शर्मा और पत्नी रंजू देवी की दीर्घायु की कामना की गई। इस अवसर पर समिति के सदस्यों और गणमान्य व्यक्तियों ने अरुण शर्मा को बधाई दी और उनके दीर्घायु होने की कामना की। अरुण शर्मा के नेतृत्व में महावीर स्थान सेवा समिति ने कई सामाजिक कार्य किए हैं, जिनमें जरूरतमंदों की मदद और मंदिर का विकास शामिल है।
इस अवसर पर आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी, आसनसोल चेंबर ऑफ कॉमर्स के सचिव शंभूनाथ झा, कुलदीप सिंह सलूजा, सियाराम अग्रवाल, सुरेन जालान, महेश शर्मा, कैलाश अग्रवाल, लखेश्वर पांडेय, दीपक भट्ट, सुनील जालान, निर्मल बजाज, विनोद केडिया, संजय जालान, अजय सोनकर, प्रेमचंद केशरी, प्रदीप हजारा, शंभू धीवर, शतीश शर्मा, रजिया शर्मा, मुकेश शर्मा, गौतम राय, प्रदीप सुल्तानिया, मनोज जालान, संजय ड्रोलिया, अमन मखरिया, अभिषेक शर्मा, मनीष भगत, अभिषेक बर्मन, प्रकाश अग्रवाल, रौनक जालान, अनिल सेहल आदि उपस्थित थे। सभी ने अरुण शर्मा को शादी की 52वीं वर्षगांठ की बधाई दी और उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना की।












