Recent Posts

Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती और मां सरस्वती पूजा पर आसनसोल नॉर्थ प्वाइंट स्कूल में भव्य आयोजन

आसनसोल । आसनसोल नॉर्थ प्वाइंट स्कूल में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती और मां सरस्वती की पूजा के अवसर पर विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्कूल के संस्थापक सचिन राय, डायरेक्टर मीता राय, शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं और अभिभावक उपस्थित थे। मां सरस्वती की पूजा के साथ ही नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें देश प्रेम को उजागर करते हुए प्रस्तुति पेश की गई। सचिन राय ने कहा कि आज का दिन बहुत ही पवित्र दिन है, जब मां सरस्वती की पूजा हो रही है और नेताजी सुभाष चंद्र बोस का जन्म हुआ था।
सचिन राय ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने भारत को आजादी दिलवाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया, जिसे युगों युगों तक याद रखा जाएगा। उन्होंने नौजवानों को देश निर्माण के कार्य में आगे आने का आवाहन किया था और शिक्षा के महत्व पर जोर दिया था। उन्होंने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने हमेशा कहा था कि “तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा” – यह आग्रह था कि नौजवान राष्ट्र निर्माण के लिए बलिदान और त्याग करने के लिए प्रस्तुत रहें।
सचिन राय ने सभी को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती और मां सरस्वती पूजा की शुभकामनाएं दी और कहा कि मां सरस्वती की कृपा से और नेताजी सुभाष चंद्र बोस के आदर्शों को सामने रखकर नौजवान और बच्चे आगे बढ़ें और देश और राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दें।

 

 

        

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed