Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

दयानंद विद्यालय में प्रजातंत्र दिवस का आयोजन, मंत्री मलय घटक ने फहराया झंडा

आसनसोल । बुधा स्थित दयानंद विद्यालय में सोमवार भारत के 77वें प्रजातंत्र दिवस के अवसर पर झंडा फहराया गया। राज्य के कानून सह श्रम मंत्री मलय घटक ने झंडा फहराया, जिसके बाद उन्होंने कहा कि आज का दिन हर भारतीय के लिए अत्यंत गर्व का दिन है। उन्होंने कहा कि आज के दिन ही हमने संविधान प्राप्त किया और प्रजातांत्रिक देश के रूप में सामने आए। इस अवसर पर आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी, स्कूल के सचिव जगदीश प्रसाद केडिया, नथमल शर्मा, अरुण शर्मा, स्कूल के शिक्षक प्रभारी नारायण पासवान सहित कई अन्य प्रमुख लोग उपस्थित थे। अमरनाथ चटर्जी ने भी आज के दिन के महत्व के बारे में अपने विचार रखे और कहा कि हमें आज के दिन शपथ लेना चाहिए कि हम अपने गणतंत्र की रक्षा करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *