आसनसोल में समाजसेवी संस्था की पहल: सेंट मेरी गोरेटी स्कूल में वाटर कूलर-कम-प्यूरिफायर का उद्घाटन
आसनसोल । आसनसोल के जीटी रोड स्थित सेंट मेरी गोरेटी स्कूल में रविवार को समाजसेवी संस्था आशा किरण एनजीओ की ओर से चार आधुनिक वाटर कूलर-कम-प्यूरिफायर का उद्घाटन किया गया। इस कार्यक्रम में पश्चिम बर्दवान जिला भाजपा अध्यक्ष देवतनू भट्टाचार्य, समाजसेवी, व्यवसायी सह भाजपा युवा नेता कृष्णा प्रसाद, आशा किरण संस्था की ओर से आशा शर्मा, विद्यालय की सिस्टर मुक्ता, शिक्षकगण और बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं।
इस अवसर पर देवतनू भट्टाचार्य और कृष्णा प्रसाद ने कहा कि आशा किरण एनजीओ द्वारा किया गया यह कार्य वास्तव में प्रशंसनीय है। शुद्ध और ठंडा पानी मिलने से बच्चों के स्वास्थ्य पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। स्कूल की सिस्टर मुक्ता ने आशा किरण संस्था का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सुविधा बच्चों के लिए बेहद उपयोगी साबित होगी।
आशा किरण संस्था की ओर से आशा शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि संस्था हमेशा समाजहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने का प्रयास करती है। उन्होंने कहा कि ईसीएल के सीएसआर फंड के सहयोग से आसनसोल के कई स्कूलों में वाटर कूलर लगाए जा रहे हैं।






