Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

बर्नपुर में शान से लहराया तिरंगा, डीआईसी ने तिरंगा फहराकर आईएसपी कर्मियों को दी बधाई

बर्नपुर(भरत पासवान)।  बर्नपुर स्टेडियम में सेल आईएसपी द्वारा काफी धूम-धाम के साथ गणतंत्र दिवस का आयोजन किया गया। इस दौराम सेल आईएएसपी एवं डीएसपी के डायरेक्टर इंचार्ज सुरजीत मिश्रा ने परेड का निरीक्षण कर सलामी ली।  वहीं सीआईएसएफ के जवानों तथा एनसीसी कैडेटों ने क्रमबद्ध होकर परेड किया। वहीं कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सुरजीत मिश्रा ने सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामना देने के साथ सेल सहित आईएसपी की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर आईएसपी के वरीय अधिकारियों के साथ विभिन्न स्कूलों के शिक्षक, शिक्षकाएं सहित काफी संख्या में अभिभावक मौजूद थे। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा झाकियों को प्रस्तुत किया गया, जिसमें आईएसपी का सीएसआर विभाग, सेफ्टी इंजीनियरिंग विभाग प्रमुख रहा। वहीं जबकि आईएसपी संचालित बर्नपुर बॉयज, बर्नपुर गर्ल्स हाई स्कूल, आईएसपी मॉडल इंग्लिश स्कूल, बर्नपुर रिवर साइड स्कूल तथा काशी नाथ लाहिड़ी पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। छात्र – छात्राओं के कार्यक्रम के पश्चात बेहतर प्रदर्शन करने वाले विभागों को डीआईसी सुरजीत मिश्रा ने पुरस्कृत किया। इसके पूर्व  गणतंत्र दिवस पर बेहतर परेड करने वाले ग्रुप को लिपिका मिश्रा ने ट्रॉफी प्रदान कर पुरस्कृत किया। वहीं बेहतरीन कार्यक्रम प्रस्तुत करने के लिए बर्नपुर रिवरसाइड स्कूल तथा बर्नपुर गर्ल्स हाई स्कूल को पुरस्कृत किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *