Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

पश्चिम बंगाल में चुनाव की घोषणा के साथ मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट लागू: 4 कमिश्नरेट के पुलिस आयुक्तों का तबादला

कोलकाता । पश्चिम बंगाल में चुनाव की तारीखों की घोषणा के साथ ही मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट लागू हो गया है। चुनाव आयोग द्वारा प्रशासनिक स्तर पर बड़े रद्दोबदल किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में एक बड़ा फैसला लेते हुए चुनाव आयोग द्वारा 4 कमिश्नरेट क्षेत्र के पुलिस आयुक्तों का तबादला किया गया है, जिसमें आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट भी है।

तबादले के विवरण:

1. आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट : सुनील कुमार चौधरी की जगह डॉ. प्रणव कुमार को कमिश्नर बनाया गया है।
2. हावड़ा : नए कमिश्नर अखिलेश कुमार चतुर्वेदी बनाए गए हैं।
3. बैरकपुर : नए कमिश्नर अमित कुमार सिंह बनाए गए हैं।
4. चंदन नगर : सुनील कुमार यादव को नए कमिश्नर बनाया गया है।

अन्य बदलाव:

– डॉक्टर राजेश कुमार सिंह को एडीजी एंड आईजीपी साउथ बंगाल रीजन तो वहीं के जयरमन को एडीजी एंड आईजीपी नॉर्थ बंगाल रीजन नियुक्त किया गया है।

चुनाव आयोग का निर्देश:
चुनाव आयोग के सेक्रेटरी द्वारा पश्चिम बंगाल के चीफ सेक्रेटरी को भेजे गए पत्र में कहा गया है कि यह बदलाव तत्काल प्रभाव से लागू होंगे और जिन अधिकारियों का तबादला किया गया है, उनको चुनाव संपन्न होने तक चुनाव से संबंधित किसी भी ड्यूटी पर तैनात नहीं किया जाएगा।

 

 

  

        

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *