Recent Posts

Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

बीपीसीएल ने पूरे पश्चिम बंगाल में पेट्रोल, डीज़ल और घरेलू रसोई गैस की बिना किसी रुकावट के उपलब्धता का आश्वासन दिया

दुर्गापुर/आसनसोल ।  भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल), जो एक फॉर्च्यून ग्लोबल 500 कंपनी है और भारत की अग्रणी तेल और गैस कंपनियों में से एक है, ने सभी नागरिकों को आश्वासन दिया है कि उसके विशाल नेटवर्क में पर्याप्त मात्रा में पेट्रोल, डीज़ल, सीएनजी और घरेलू रसोई गैस उपलब्ध है।
पश्चिम बंगाल में बीपीसीएल के नेटवर्क के अंतर्गत आने वाले सभी फ्यूल स्टेशन और घरेलू रसोई गैस डिस्ट्रीब्यूटरशिप सुचारू रूप से काम कर रहे हैं और उपभोक्ताओं की ऊर्जा संबंधी ज़रूरतों को पूरा करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।
चिंता करने या घबराकर ज़्यादा खरीदारी करने का कोई कारण नहीं है। हमारी सप्लाई चेन का संचालन मज़बूत और कुशल बना हुआ है, जिससे बिना किसी रुकावट के सप्लाई सुनिश्चित होती है।
हम सभी ग्राहकों से शांत रहने का आग्रह करते हैं। बीपीसीएल ऊर्जा की सुलभता और विश्वसनीयता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता पर अडिग है।

 

 

  

        

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed