Recent Posts

Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

कुल्टी में चैती छठ पूजा समिति ने उज्जवल चटर्जी को किया सम्मानित

कुल्टी । कुल्टी विधानसभा अंतर्गत नियामतपुर में मंगलवार को श्री श्री चैती छठ पूजा समिति नियामतपुर कुल्टी ब्लाक के द्वारा एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि कुल्टी के पूर्व विधायक सह अड्डा के पूर्व चेयरमैन उज्जवल चटर्जी को चंदन तिलक लगाकर सम्मानित किया गया।
समारोह के दौरान छठ घाटगेट मुख्य द्वार का शुभ उद्घाटन उज्जवल चटर्जी के कर कमलो द्वारा फीता काटकर किया गया। इसके बाद उज्जवल चटर्जी, कांचन राय, तरुन चक्रबर्ती, अंतु चक्रवर्ती, नेपाल चौधरी और सोमेन दा को वीरेंद्र सिंह और समिति के अन्य सदस्यों ने पुष्प गुच्छ और अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया। मंच का संचालन निर्मल गुप्ता मधेशिया ने किया। उज्ज्वल चटर्जी के हाथों कुछ महिलाओं को उपहार भेंट स्वरूप दिया गया।
समारोह में विरेन्द्र सिंह, किशन सिंह, ठाकुर मास्टर, जगन्नाथ प्रसाद, संजय वर्मन, निर्मल गुप्ता मधेशिया, संदीप गुप्ता, दिनेश मोदी सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। उज्जवल चटर्जी ने सभी छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं को लोक आस्था और सूर्य उपासना का महापर्व चैती छठ पूजा और नवरात्री की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि यह पर्व बहुत कठिन पर्व होते हुए सूर्य भगवान और माँ छठ की कृपा से भक्तगण खुशी खुशी संपन्न करते हैं। उन्होंने चार दिवसीय पर्व पर शान्ति पुर्ण तरीके से संपन्न करने की अपील की।

 

 

  

        

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed