Recent Posts

Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

पेट्रोल-डीजल पर बड़ी राहत: सरकार ने घटाई एक्साइज ड्यूटी, जानें कितना सस्ता होगा ईंधन

दिल्ली । केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में बड़ी कटौती का ऐलान किया है। सरकार ने पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी 13 रुपये प्रति लीटर से घटाकर 3 रुपये प्रति लीटर कर दिया है, जबकि डीजल पर यह शुल्क पूरी तरह से खत्म कर दिया गया है। इस फैसले से पेट्रोल की कीमतों में 10-12 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमतों में 8-10 रुपये प्रति लीटर की कमी आने की उम्मीद है।
इस कटौती से न सिर्फ आम आदमी को सीधी राहत मिलेगी, बल्कि महंगाई पर भी काबू पाने में मदद मिलेगी, क्योंकि ईंधन की कीमतें लगभग हर सेक्टर को प्रभावित करती हैं। डीजल सस्ता होने से ट्रांसपोर्ट और लॉजिस्टिक्स की लागत घटने की उम्मीद है, जिससे खाद्य पदार्थों, सब्जियों और रोजमर्रा के सामान की कीमतों में गिरावट आने की संभावना है।

 

 

  

        

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed