Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

बर्नपुर में TMC के तीसरे पार्टी कार्यालय पर चला बुलडोजर, सेल-ISP ने बताया अवैध निर्माण

बर्नपुर, 23 मई 2026। सेल-आईएसपी ने स्थानीय पुलिस प्रशासन के सहयोग से 78 नंबर वार्ड इलाके में बर्नपुर बस स्टैंड के निकट स्थित तृणमूल कांग्रेस के पार्टी कार्यालय को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया। यह कार्यालय 78 नंबर वार्ड के टीएमसी पार्षद अशोक रूद्र का था।

सेल का दावा – जमीन पर अवैध कब्जा:
अधिकारियों के मुताबिक, यह कार्यालय सेल की जमीन पर पूरी तरह अवैध रूप से बनाया गया था। लंबे समय से इसे हटाने के लिए नोटिस दिया जा रहा था, लेकिन हटाया नहीं जा रहा था। पहले स्थानीय पुलिस प्रशासन का सहयोग न मिलने से कार्रवाई नहीं हो सकी थी। अब पुलिस के सहयोग से अवैध निर्माण तोड़े जा रहे हैं। सेल ने साफ किया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

TMC के जमाने में सरकारी जमीन पर कब्जा नियम बन गया था’: भाजपा
आसनसोल साउथ भाजपा ओबीसी मोर्चा के कन्वीनर सोमू भंडारी ने इसे प्रशासनिक कदम बताया। उन्होंने कहा कि इसका राजनीति से कोई संबंध नहीं है। सोमू भंडारी का आरोप है कि TMC के शासन में सेल-ISP, रेलवे या ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड की सरकारी जमीनों पर अवैध अतिक्रमण किया गया। “TMC का झंडा लगा दो तो जमीन उनकी हो गई, यही नियम बन गया था।”

उन्होंने कहा कि बार-बार नोटिस देने के बावजूद प्रशासन TMC का होने की वजह से नोटिस लागू नहीं हो पाता था। अब बंगाल में भाजपा सरकार आने के बाद अवैध निर्माण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

गौरतलब है कि सत्ता परिवर्तन के बाद बर्नपुर में TMC के यह तीसरा पार्टी कार्यालय है जिसे अवैध निर्माण बताकर ध्वस्त किया गया है। इससे पहले बाटा रोड और मस्जिद रोड स्थित दो कार्यालयों पर कार्रवाई हो चुकी है।

 

  

        

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *