मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का ऐलान: आसनसोल समेत 4 जगहों पर बनेंगे सरकारी मेडिकल कॉलेज, PM को भेजेंगे प्रस्ताव’
आसनसोल,23 मई 2026। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने आज बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि राज्य में आसनसोल समेत चार जगहों पर नए सरकारी मेडिकल कॉलेज बनाए जाएंगे। इसके लिए जल्द ही भारत के प्रधानमंत्री को प्रस्ताव भेजा जाएगा।
‘उद्योग बढ़ेगा, छात्रों को मिलेगा लाभ’:
इस प्रस्ताव को सुनने के बाद आसनसोल चेंबर ऑफ कॉमर्स के सचिव शंभूनाथ झा ने कहा कि आसनसोल में मेडिकल कॉलेज बनने से न सिर्फ स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर होंगी बल्कि इलाके में उद्योग को भी बढ़ावा मिलेगा। इससे आसनसोल और आसपास के छात्रों को मेडिकल की पढ़ाई के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। स्थानीय युवाओं को सीधा लाभ मिलेगा।
चेंबर ऑफ कॉमर्स ने जताया आभार:
मुख्यमंत्री की इस घोषणा का आसनसोल चेंबर ऑफ कॉमर्स ने स्वागत किया है। चेंबर के सचिव शंभूनाथ झा ने मुख्यमंत्री को साधुवाद दिया। आसनसोल चेंबर ऑफ कॉमर्स की तरफ से मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया गया।
शंभूनाथ झा ने कहा कि मेडिकल कॉलेज खुलने से आसनसोल में रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे और शहर का समग्र विकास होगा। यह फैसला आसनसोल के लिए मील का पत्थर साबित होगा।














